देवरिया, मार्च 30 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पैना के गोरखुआ मौजा में रविवार को गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से करीब आठ एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई। तीन गांवों के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शाम को तेज हवा के कारण अचानक उठी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कई किसानों के खेत आग की जद में आ गए। खेत से धुंए का गुबार और आग की लपटें देख गोरखुआ टोला के अलावा सिसई व रामपुर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों साहसिक प्रयास ही था कि आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से पैना निवासी रामनरेश सिंह पुत्र धर्मु सिंह, भारत भूषण सिंह, जितेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, दिलीप सिंह, हरेंद्र सिंह, सुग्रीव सिंह, ग...