पीलीभीत, अप्रैल 14 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र के जमुनिया खास के मौजे अमखिढ़िया में अचानक लगी आग से किसान राममूर्ति यादव की करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और ट्रैक्टरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि अज्ञात कारणों से लगी आग ने तेजी से खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कुछ अन्य किसानों की नरई भी जल गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि देखते ही देखते फसल खाक हो गई और किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यह भी पढ़ें- खेतों में आग का कहर, 20 बीघा गेहूं की फसल राख सूचना मिलते ही कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और नुकसान का जायजा लिया। राजस्व टीम ने प्रभावित किसान को हरसंभव सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। यह भी पढ़ें- किसान की 25 बी...