संभल, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब किसान कुंवरपाल सिंह के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन कई बार फोन मिलाने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में गांव वालों ने खुद ही मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लगभग 20 कुंतल गेहूं जल गया, जिससे किसान को करीब Rs.50 हजार रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल बबलू मौके पर पहुंचे, हालात का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.