आग से किसान की गृहस्थी जलकर खाक
हमीरपुर, जून 7 -- मौदहा, संवाददाता। ग्राम खंडेह में अज्ञात कारणों आग लगने से एक किसान की घर गृहस्थी जलकर खाक हो गई। अग्नि शमन दल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में डेढ़ लाख से अधिक छति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम खंडेह निवासी राम अवतार के घर के छप्पर से रविवार की सुबह आग के शोले उठते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। राम अवतार ने पड़ोसियों की मदद से आग पर पानी धूल इत्यादि डाल आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया। लेकिन जब तक वह आग पर काबू कर पाते तब तक उसके घर में रखा अनाज, कपड़े व गृहस्थी का सामान जलकर राख में बदल चुका था। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने सुलग रही आग पर पानी की बौछारें डालकर उसे शांत किया। रामावतार ने इस अग्निकांड में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की छति होने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.