रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। जाफरपुर में एक किसान के खेत में बिजली के तारों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। जिससे एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने बमुश्किल आग पर काबू पाया । मंगलवार को जाफरपुर के निकट खैराती लाल मुंजाल के गेहूं के खेत से गुजर रही विद्युत तार से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझ पाती तब तक एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान किसान ने नष्ट हुई फसल की भरपाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण उनकी फसल आग की भेंट चढ़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.