गंगापार, मार्च 19 -- करछना थाना क्षेत्र के निरीया ग्राम सभा में गुरुवार दोपहर एक किसान का कच्चा खपरैल घर आग की भेंट चढ़ गया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। निरीया गांव निवासी राम सजीवन पुत्र बबऊ,जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, के घर में करीब 2:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि काबू नहीं पाया जा सका। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था। आग में 20 बोरी गेहूं, 12 बोरी धान, चावल व अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही करछना पुलिस व लेखपाल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.