गंगापार, मार्च 31 -- मेजा/ उरूवा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा खास से सटे गुनई गहरपुर गांव के किसान दरबारी लाल प्रजापति के खेत में बंधे रखे गेहूं के बोझ में आग लग गई। खेत से धुंआ व आग को शोला देख लोग चीख पुकार करते हुए खेत की ओर दौड़ पड़े, सैकड़ों की संख्या में रहे लोगों ने डंडे से पीटकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज धूप होने के कारण लोग पीछे हट गए। दोपहर दो बजे के लगभग आग लगने की जानकारी जैसे ही अग्निशमन दस्ते को हुई, अग्निशमन प्रभारी शियाशरण सिंह की अगुवाई में टीम पहुंच गई, दस्ते में रहे राम कुमार यादव ने बताया कि जिस खेत में आग लगी थी, वह सड़क से पांच सौ मीटर दूर था, इसलिए हाईप्रेशर यानी आग बुझाने की छोटी गाड़ी को लेकर घटना स्थल तक गए। आग से जल रहे बोझ पर पानी डाल कर बुझा लिया। पानी की कमी होने पर कुछ दूर पर रहे पंप मशीन से कई बार पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.