अररिया, अप्रैल 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के परवाहा पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सोमवार की संध्या एक भीषण आगलगी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। वार्ड निवासी मो. अजीम के घर में अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक लाख 10 हजार रुपये नगद, कीमती आभूषण-जिसमें करीब 40 भरी चांदी और एक सोने की चेन शामिल थी। सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। इतना ही नहीं, घर में बंधी 8 बकरियां और एक गाय भी इस अग्निकांड में जिंदा जल गईं। ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ भी बचा पाना संभव नहीं हो सका। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा घर और उसमें रखा अनाज, कपड़े समेत सभी सामान जलकर खाक हो चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.