आग से एक घर जला, हजारों रुपए का नुकसान
श्रावस्ती, मई 12 -- श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम साइनपुरवा निवासी मोहम्मद रईस के घर में सोमवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से कुर्ते में रखा 40 हजार रुपये नगदी सहित घर का अन्य सामान पूरी तरह जलकर रख हो गया। मोहम्मद रईस ने बताया कि उसने यह पैसा अपने घर की बाउंड्री बनवाने के लिए मजदूरी करके एकत्र किया था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.