लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- भीरा थाना क्षेत्र के जगदेवपुर पंचायत के मजरा जगनपुरवा में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे श्रीकेशन पुत्र पुत्तू के छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में घर और उसमें रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा पलंग, बक्सा, कपड़े, अनाज और अन्य सभी सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के अन्य घरों को जलने से बचाया गया। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.