आग से एक एकड़ गेहूं की फसल हुई राख
जौनपुर, अप्रैल 10 -- महाराजगंज। क्षेत्र राजपुर रुखार गांव निवासी किसानों के गेहूं की फसल में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गांव निवासी रामचंद्र यादव, कृष्ण कुमार यादव, दुलारी देवी का नाहरपुर गांव में खेत है। गेहूं काटकर खेत में पड़ा था। दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घंटो बाद पहुंचा फायर ब्रिकेड भी आग बुझाने में मदद किया। सूचना पर हल्का लेखपाल इंद्रजीत सरोज ने पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.