आग से उजड़ा आशियाना, विधायक ने दी मदद
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- क्षेत्र के ग्राम पुरनपुरवा टापर पटिहन निवासी संतराम पुत्र रामप्रसाद का पूरा घर जलकर राख हो गया था। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले संतराम के सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गई। घर में रखा सामान, राशन और आशियाना सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद संतराम की बेटी ने फोन कर पलिया विधायक रोमी साहनी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। विधायक रोमी साहनी ने लेखपाल को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार के बीच पहुंच गए। विधायक ने संतराम की पत्नी सोनी देवी को तत्काल 25 हजार की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से आवास व सोलर लाइट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.