सहरसा, अप्रैल 13 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खजुरहा पंचायत के भंवडा गांव में बीते शुक्रवार रात हुई भीषण अगलगी से 30 परिवार बेघर हो गए हैं। सभी के सामने खुले आसमान के नीचे जीवन यापन की मजबूरी है। आग ने अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी कागजात सहित जीवनभर की जमा पूंजी को मिनटों में राख कर दिया। सबसे अधिक असर बैजनाथ मुखिया के परिवार पर पड़ा, जहां उनकी पुत्री जुली कुमारी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। तिलक के लिए सहेजे गए जेवरात, कपड़े और फर्नीचर सब जलकर नष्ट हो गए, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। अंचल प्रशासन द्वारा दी गई अस्थायी सहायता फिलहाल धूप से बचाव का सहारा बनी है। अब सभी पीड़ित परिवार आपदा प्रबंधन से मिलने वाली सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं। गांव में जुली की 23 अप्रैल को होने वाली शादी को लेकर भी चिंता का माहौल बना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.