आग से आधा दर्जन घर जल कर राख, लाखों का नुकसान
अररिया, मई 5 -- पलासी, (ए.सं)। सोमवार देर रात पलासी थाना क्षेत्र स्थित चहटपुर पंचायत के जोगजान भाग में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड की घटना में कपड़े, अनाज, बर्तन व घरेलू सामान सहित करीब चार लाख रुपये की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सकता है। ग्रामीणें व दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि असमीना खातून के घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते अंजुम आरा, मोसोमात किश्वरी, बीबी नाजरीन, कासीम आलम व यासीन के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड की घटना में कपड़े, अनाज, फर्नीचर व अन्य घरेलू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.