पीलीभीत, अप्रैल 20 -- पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव राणा प्रताप नगर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन ग्रामीणों के छप्परपोश घर जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग ने सबसे पहले गांव निवासी कासिम अली और मेराज अली के घर को अपनी चपेट में लिया। दोनों भाइयों के घर में खड़ा ट्रैक्टर, पंपिंग सेट, घरेलू सामान समेत दो बकरियां जलकर मर गईं। यह भी पढ़ें- भीषण अग्निकांड में सात घर जले, दो भैंसों समेत पांच पशुओं की मौत आग की भयावहता बढ़ने पर पास में रहने वाले प्रभुनाथ, सोमनाथ और लाल बहादुर के घर भी इसकी चपेट में आ गए। कुछ ही देर में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.