धनबाद, जनवरी 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के बंद एएमपीएल आउट शॉसिंग परियोजना में लगातार उठ रहे आग व धुंआ पर काबू पाने को लेकर प्रबंधन लगातार प्रयास कर रही है। सोमवार को पुनः एक बार रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। आउटसोर्सिंग के बंद परियोजना के 10 नंबर सीम की आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सर्व प्रथम आउटसोर्सिंग के कंट्रोलिंग आफिसर रामनरेश कुमार, इंचार्ज रामविलास रजवार के अलावा वरीय ओवरमैन बमशेखर तिवारी, कतरास क्षेत्र के रेस्क्यू ट्रेंड पर्सन सह सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल, सुनील कुमार ने अग्नि प्रभावित भूभाग का निरीक्षण किया। वहीं राजेश मंडल व सुनील कुमार अग्नि प्रभावित भूभाग के 10 नंबर सीम में पाइप लाइन के माध्यम से पानी का प्रेशर से आग को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.