बाराबंकी, फरवरी 27 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में छप्परनुमा तीन घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ओदार गांव निवासी प्रदीप कुमार, सुशील कुमार रामखेलावन तीनों लोगों के अगल-बगल छप्पनुमा घरों में शुक्रवार शाम आग लग गई। जिसमें तीनों घरों में रखे गृहस्थी का सामान जल गया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के तीन घरों में आग बुझाई गई है। तीनों श्रमिकों के खाने पीने का सामान जल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.