प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के बराछा गांव में धर्मेंद्र कुमार और राजदेव के बीच शटरिंग के सामान में पेट्रोल डालकर आग लगाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं। मामले में चिलबिला चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर ने दोनों पक्ष के आरोपियों धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र पटेल, राजदेव, गुरुचरन और रामआसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...