जौनपुर, मार्च 21 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सकापुर गांव निवासी 22 वर्षीय शिवमूर्ति गौड़ पुत्र रामजीत गौड़ की गुरुवार को रिहायशी छप्पर में लगी आग में झुसकर मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने एक युवक पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता ने अमन सरोज पुत्र कल्लू निवासी सराय विभार, तेजीबाजार के ऊपर आरोप लगाया था कि मुकदमे को लेकर आरोपी सुलह का दबाव बना रहा था। सुलह न करने के कारण अमन ने रिहायशी छप्पर में आग लगाकर जिंदा जला दिया। मृतक के पिता ने बताया कि घटना के दिन रात को करीब दस बजे आरोपी मेरे घर के पास आया भी था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरो...