बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खुदागंज थाना क्षेत्र के वनबाग गांव में अधेड़ ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक 45 वर्षीय दिनेश कुमार थे। ग्रामीणों की मानें तो उनके बेटे ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर करायी थी। गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायती में प्रेमी युगल के गांव में घुसने पर रोक लगा दी गयी थी। इन घटनाओं से दिनेश तनाव में रहते थे। इसी वजह से उन्होंने कमरे में गैस सिलेंडर को खोल दिया और आग लगा दी। झुलसने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष दुर्गेश गहलौत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रेमी युगल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.