बांका, अप्रैल 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव में मंगलवार को पुआल के पुंज में आग लग जाने से करीब 50 हजार रुपए के पुआल जल कर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में किसान जयराम यादव का पुआल का पुंज लगा था। मंगलवार को अचानक पुआल से आग की लपटें उठने लगी। गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल वहां पहुंचा तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। अगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी एवं समाजसेवी जयराम यादव भी गांव पहुंचे तथा पीड़ित किसा...