मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की थाने की गौरैया दुबियाही पंचायत के बंगरी चौर में गुरुवार दोपहर आग लगने से करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कुढ़नी जेई को कॉल कर बिजली कटवाई। इसके बाद तुर्की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मुखिया ने बताया कि पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित किसानों में झड़ी राय, चंदे राय, मंगल राय, सीताराम राय, हरिहर राय, भगवान राय, उपेंद्र राय, बीरेंद्र राय आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि आग से 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.