बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती/ सांऊघाट, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आग का तांडव लगातार जारी है। रविवार को वाल्टरगंज, कलवारी, लालगंज, सोनहा समेत अन्य स्थानों पर लगी आग में करीब 33 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभरिया के सिवान में रविवार की सुबह विद्युत तार में हुई शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। हवा संग तेजी से फैली आग ने देखते ही देखते लगभग 10 बीघा खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ के डाल को तोड़ करके आग को बुझाने का प्रयास किया। इधर विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई। लेकिन तब तक दस बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से बेलभरिया निवासी अयोध्या का ढाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.