चंदौली, अप्रैल 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों में सोमवार को दोपहर में अचानक आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया। आग से करीब 25 बीघा तीनों गांव के किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुंदन राज कपूर और कोतवाली पुलिस किसानों को हर संभव सहयोग का भरेासा दिया। वही फायर बिग्रेड के वाहन उपलब्ध कराए जाने की किसानों ने मांग उठाया।सोमवार को अज्ञात कारणों से टेकापुर में गेंहू के खेत मे आग लगा। तेज धूप और हवा से आग तेजी से बढ़कर दूसरे गांव बहरवानी गांव के किसानों के गेहूं को भी अपनी आगोश में ले लिया। यह भी पढ़ें- आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जली आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। तेजी से आगे बढ़ रही थी। आग देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और झाड़ियों और लाठी-डंडे के सहारे आग...