सीवान, अप्रैल 8 -- गुठनी,एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव, कुर्मी टोला और पिपरहिया गांव में आग लगने से लाखों रुपए की नुकसान का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ितों द्वारा किसी भी तरह के आवेदन नहीं देने से नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। सोमवार और मंगलवार की दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई। जब खेतों में लगी आग बिकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि खेत में गेहूं की कटाई करने के बाद अधिकतर लोग वापस आ गए थे। तभी खेतों में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग इतनी बिकराल रूप धारण किए हुए थी कि उसके पास तक जाना मुश्किल था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड और जनप्रतिनिधियों को दिन पर दिया। मौके पर पहुंचे थानाअध्यक्ष और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम के जितेंद्र कुमार, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.