आग लगने से 20 बीघा जगल के पेड़ पौधे हुये खाक
कानपुर, जून 3 -- मूसानगर। संवाददाता हलिया मोड़ के पास जंगल में बुधवार दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग धीरे-धीरे मुगल रोड के किनारे किनारे से होते हुए खाले शहर गांव तक पहुंच गयी। आग लगने से सेकड़ो पेड़ जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जंगल में आग लगने के बाद मुगल रोड की ओर से फायरब्रिगेड कर्मी आग बुझाने लगे लेकिन आग तेज हवा के साथ आग पूरे जंगल में फैलने लगी। सड़क किनारे के ढाबे पर आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 20 बीघे हिस्सें के पेड़ पौधे जल गये। समय से अग्निशमन दल पहुंचने से आग आबादी तक नहीं पहुंच सकी। लेखपाल राघवेंद्र यादव ने बताया की आग लगने से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.