आग लगने से 17 झोपड़ियां जलकर राख, लाखों का नुकसान
गाजीपुर, जून 30 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनापुर गांव में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। इसमें आठ परिवारों की 17 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। मंगलवार की सुबह पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आंकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार यादव बस्ती के अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तभी हीरा यादव की झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- नरायनापुर में आग लगने से 17 झोपड़िया जलकर राख, लाखों का नुकसान ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.