महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द व रजौड़ा कला के सिवान में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की इस घटना में करीब 12 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना कठिन हो गया था। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और आग फैलने से रोकी गई। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। मांग की कि गेहूं की फसल कटने तक एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ब्लाक पर मौजूद रहे। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। इस आग की घटना में गुलाब गुप्ता का डेढ़ एकड़, राजनाराण का 120 डिस्मिल, देवी प्रसाद का एक बीघा, मुरली श्याम मनोहर का दो बीघा, उर्मिला का 30 डिस्मिल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.