पीलीभीत, अप्रैल 28 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बरातबोझ निवासी महेंद्र मौर्य का अमरिया हाईवे किनारे रखा खोखा है। जिसमे वह फास्ट फूड बेचने का काम करता है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक खोखे में रखे छोटे सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से खोखा के आगे बनी झोंपड़ी में रखा छोटा गैस सिलिंडर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने खोखा और उसमें रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मिलकर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हादसे में खोखा में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो ...