आग लगने से हजारों की सम्पति राख
सीतामढ़ी, जून 4 -- पिपराही। प्रखंड के कमरौली पंचायत के हरकरबा गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से विश्वनाथ सहनी का घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में अनाज,वस्त्र सहित हजारों रुपए मूल्य की सम्पति जलकर नष्ट हो गये। बताया जाता है कि खाना बनाने के बाद चुल्हा में रह गये राख की चिंगारी से घर में आग लगी।और देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई।आग की लपटे देख स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में हाथों में पानी भरे बाल्टी लेकर पहुंच गए। इसी बीच अग्निशमन दल का दमकल भी पहुंच गया।तबतक घर जल चुका था।मुखिया आलोक कुमार ने बताया घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। लेकिन अब तक कोई राहत सामग्री उपलब्ध नही कराया जा सका है।बेघर हुए अग्निपीङीत परिवार चिलचिलाती धूप में पेङ की छांव में दिन गुजार रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.