हरदोई, मार्च 6 -- शाहाबाद, संवाददाता। नगर क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम अगापुर में एक मकान में अचानक आग लगने से गरीब परिवार की हजारों रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में घर में रखा सामान नष्ट हो गया, वहीं एक बकरी और उसके दो बच्चे भी बुरी तरह झुलस गए। गांव निवासी रामचंद्र पुत्र सुंदर के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखी चारपाइयां, बैग व करीब सात हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित परिवार को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। इसी दौरान पड़ोसी छोटेलाल की एक पालतू बकरी और उसके दो बच्चे भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचाया जा सका। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक...