मधेपुरा, अप्रैल 16 -- कुमारखंड निज संवाददाता।यदुआपट्टी वार्ड एक में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी में हजारों रुपए का सामान जलकर बर्बाद हो गया। बताया गया कि वार्ड एक निवासी गोपाल साह के घर खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। आग से घर के साथ घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवरात, फर्नीचर व अन्य सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने चापाकल, पंप सेट और दमकल के सहयोग से आग बुझाया। प्रभारी सीओ ओम राजपूत ने बताया कि अग्निकांड की जानकारी मिली है। जांच के लिए कर्मी को भेजा जा रहा है। क्षति का आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.