आग लगने से हजारों की संपत्ति चलकर नष्ट
हरदोई, अप्रैल 20 -- शाहाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंडरवा में दो आवासीय मकानो तथा पिहानी देहात क्षेत्र में तैयार फसल के जल जाने से कई लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिहानी के निकट कुल्ल्ही गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों गिरजा शंकर और रामस्वरूप पुत्र भोलानाथ की तैयार गेहूं की फसल जल जाने से उन्हें 40 हज़ार से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। इसी क्रम मे आग की दूसरी घटना ग्राम पंडरवा निवासी मोहम्मद इसहाक पुत्र मसरूर और रिजवान पुत्र मशरूफ के घर में किन्ही अज्ञात कारणों के चलते पेश आई जिसमें घर के छप्पर, घर आई गेहूं की फसल के साथ कपड़े बर्तन व अन्य सामान जल जाने से दोनों परिवारों को 50 हज़ार से अधिक की हानि उठाना पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.