आग लगने से हजारों का सामान राख
अंबेडकर नगर, जून 16 -- भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीटी बाजार से हैदरगंज जाने वाले मार्ग पर निवास करने वाले रामसागर शर्मा के आवासीय मकान में अज्ञात कारणो से लगी आग से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हैदरगंज रोड पर पेट्रोल पंप के पास राम सागर शर्मा घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया किन्तु राम सागर शर्मा के घर में रखा हुआ गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.