सोनभद्र, मार्च 26 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के डूभा गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह आग लगने से जल रहा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे घंटों यातायात बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।म्योरपुर वन रेंज के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर डूभा गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ में आग लग गई। आग से जलकर पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को घंटों जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद जले हुए पेड़ को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही महुआ के सीजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.