लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- मंडी समिति परिसर में टिनशेड डालकर रह रहे देवनारायन निषाद के घर सोमवार रात करीब दस बजे अज्ञात वजह से आग लग गई। इसमें घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, साइकिल, सिलाई मशीन और अन्य सारे सामान के अलावा नकदी भी जलकर राख हो गई। देवनारायन ने बताया कि 14 वर्ष पहले सूरतनगर में हुए बाढ़ के कटान के बाद से वह यहीं छप्पर डालकर रह रहा है। घर व जमीन बाढ़ में कट जाने से वह मजदूरी कर परिवार पालता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर ने लेखपाल को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.