गाजीपुर, अप्रैल 6 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से देखते ही देखते सात ग्रामीणों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस घटना में दो मोटरसाइकिल भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से निजी संसाधन से आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार आग की शुरुआत कृष्णा राम की झोपड़ी से हुई। शुरुआत में आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा, लेकिन इसे सामान्य घरेलू गतिविधि समझकर नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों ने एक के बाद एक सात झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में कृष्णा राम, शिवकुमार, मारकंडे, राजेंद्र, राजाराम, गुड्डू और गोरख की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। वहीं मारकंडे और राजेंद्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.