गाजीपुर, मई 1 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना क्षेत्र के गाई गांव में बुधवार की रात्रि में गेंहू की पराली जलाने के दौरान तेज हवा चलने से खेत के बगल में स्थित बस्ती के झोपड़ियों में आग फैल गयी। सुनील राम, मनोज कुमार, हरेंद्र राम, सर्वानन्द, रामबदन ,रविंद्र, विनोद, योगेंद्र राम की झोपड़ियों में आग लग गयी जिससे घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। छह बकरियां भी जलकर मर गयी। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज,कपड़ा,बिस्तर,ईंधन ,चौकी, साइकिल,पशुओं का चारा ईंधन जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची मरदह थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- आग से सात झोपड़ियों जलकर नष्ट फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी अगलगी की घटना के छह घण्टे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.