गिरडीह, अप्रैल 23 -- बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात भीषण आग लगने से सात घर जलकर राख हो गये। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की शुरुआत एक घर से हुई और तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आसपास के घरों तक फैल गयी। अचानक हुई घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग नहीं बुझाई जा सकी। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंच कर आग बुझायी। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड हालांकि अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने में देर होने की वजह से घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग ल...