पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पूरनपुर। दहेज में नकदी और बाइक न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने आरोप लगा है। आरोप है आग लगाकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। इससे वह झुलस गई। विवाहिता के पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्रांट न. 21 उर्फ ढक्काचांट के रहने वाले राधे पुत्र रामचरन ने अपनी बेटी की शादी सबलपुर के रहने वाले एक युवक से की थी। शादी के एक साल बाद ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है ससुराल वालों ने उससे एक बाइक, सोने की अंगूठी, पचास हजार रुपए और भैंस मायके लाने को कहा। यह भी पढ़ें- विवाहिता को बंधक बनाया, ससुरालियों पर रिपोर्ट इस पर विवाहिता के पिता ने एक भैंस उसके ससुराल वालों को दे दी। इस पर ससुराल वाले भड़क गए। आरोप है 28 अप्रैल को ससुरालियों ने एकराय होकर विवाहिता को जल...