मधेपुरा, अप्रैल 20 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। रामपुर लाही पंचायत के बरियाही वार्ड संख्या 10 में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान लगी आग से बोकू ऋषिदेव का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति के जलकर बर्बाद होने की बात कही जा रही है। पीड़ित बोकू ऋषिदेव ने बताया कि आग लगने से घर में रखे 40 हजार रुपये नकद जल गए। इसके अलावा छह बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गयी। आग से भारी मात्रा में चावल, गेहूं और अन्य अनाज के साथ-साथ चौकी, बक्सा, ट्रंक, ड्रम और कपड़े जलकर राख हो गया। घर और जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग में खाक हो गए। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। बीडीओ सह सीओ तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.