अररिया, मार्च 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुरुवार की देर रात जोगबनी नेता जी चौक के समीप ओम शांति कार्यालय के सामने स्थित जगदीश साह के मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत इसकी सूचना जोगबनी थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जोगबनी थाना पुलिस, स्थानीय समाज के लोग और युवाओं की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट को कारण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि गैस लीक होने से आग लगी हो सकती है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। बताया जा रहा है कि इस अगलगी की घटना में लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.