मधेपुरा, फरवरी 23 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। गिद्दा पंचायत के कजरा कामत वार्ड 10 में शनिवार रात एक घर में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से लगी में चार बकरियां सहित सात पशुओं की मौत हो गयी। बताया गया कि रात करीब 11 बजे मो. इस्लाम के घर में आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि फूस और लकड़ी से बने घर धू-धू कर जलने लगा। अगलगी में रूई धुनने वाला मशीन, कपड़ा, बर्तन, बिछावन, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और अधिकांश सामान जल चुका था। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.