प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- सदहा। आसपुर देवसरा क्षेत्र के दमड़ी निवासी बृजेश पटेल ने दुकरा स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के सामने किराने की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात अज्ञात कारण से दुकान में भीषण आग लग गई। लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इसमें फ्रीज, लकड़ी का पूरा रैक भी जलकर खाक हो गया। चर्चा रही कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.