आग लगने से रुई की दुकान जलकर राख
मुजफ्फरपुर, मई 9 -- गायघाट, एक संवाददाता। कांटा में शुक्रवार की रात रुई की दुकान में आग लग गई। इसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। पारू निवासी मो. इस्माइल कांटा गांधी चौक पर वर्षों से गद्दे और रजाई बनाने का काम करते हैं। तीन दिन पहले वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की रात दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 16 मई को उसकी लड़की की शादी है, जिसकी तैयारी में वह घर गए थे। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली के शर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख उन्होंने शनिवार को अंचल कार्यालय में आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.