प्रयागराज, मार्च 22 -- एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नंबर आठ के मेडिसिन विभाग के आईसीयू में शनिवार को रात में लगी आग के कारण यहां भर्ती मरीजों को डेंगू के लिए आरक्षित वार्ड नंबर सात और वार्ड नंबर 13 में शिफ्ट कर दिया गया है। इन दोनों वार्ड में बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट है, लेकिन वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों के तीमारदारों को भी चिंता सता रही है। वहीं जिस वार्ड में आग लगी थी उसमें मेडिसिन विभाग के अति गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जाता है। आग लगने के बाद वार्ड में वेंटिलेटर वाले बेड को छोड़कर शेष सामग्री बाहर कर दी गयी है। साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं। अस्पताल कर्मियों को छोड़कर अन्य का प्रवेश रोक दिया गया है। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि दूसरे वार्ड में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.