आग लगने से मकान समेत गृहस्थी जली, ग्रामीणों ने पाया काबू
चित्रकूट, मई 14 -- मानिकपुर। तहसील क्षेत्र के ऐलहा गांव में अचानक आग लगने से मकान समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पूरी तरह बुझी, इसके पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। ऐलहा निवासी रामगिरेश पयासी के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की शाम करीब छह बजे आग लग गई। उस समय रामगिरेश किसी काम से मानिकपुर चला आया था। आग की लपटें उठती देख गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। तेज हवा चलने से आग लगातार तेजी पकड़ रही थी। लोगों में इस बात का भय रहा कि आग की चपेट में कहीं दूसरे मकान न आ जाएं। फलस्वरुप ग्रामीणों ने बाल्टियों के साथ ही टैकर से पानी लाकर आग बुझाना शुरु किया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरा मकान समेत अंदर रखी गृहस्थी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.