गोंडा, जून 18 -- धानेपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के मूर्तिहवा गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों का सामान जल गया। आग की चपेट में आने से एक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका भी हुआ। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, लोग मौके पर पहुंचे तब आग के घटनाक्रम की जानकारी हुई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। दो परिवारों की गृहस्थी को राख में तब्दील कर दिया। जबकि एक व्यक्ति का आंशिक नुकसान हुआ है। धानेपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशभारी के मजरा मूर्तिहवा में गुरुवार दोपहर में राम बहादुर के घर के पास फूस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी अयोध्या प्रसाद पुत्र छेदीलाल कोरी तथा मंजू देवी पत्नी महेश कुमार के मकान और फूस की झोपड़ी को अपनी चपेट म...