फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सारन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी प्रेस कॉलोनी में रविवार को दो दुकानों में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में बर्तन, प्लास्टिक और पूजा सामग्री का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार सुबह करीब 10 :30 बजे पहले एक दुकान में आग लगी। इसके बाद इतनी तेजी से आग फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान उसकी चपेट में आ गया और कुछ ही देर में सब कुछ जलकर खाक हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण लोग आग पर काबू नहीं पा सके। पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना तुरंत फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.