चंदौली, अप्रैल 17 -- नौगढ़। क्षेत्र के सेमरा कुसही गांव में बीते गुरुवार की रात शॉर्टसर्किट से खलिहान में रखे पुआल में आग लग जाने से करीब तीन बीघा खेत का गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। वही गेहूं का भूसा जल गया। पीड़ित रामचंद्र चौरसिया एवं अनिल चौरसिया ने बताया कि खेत में आग लग जाने से पुआल और भूसा जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...